16 जुलाई 2012 - 19:30

सीरिया की राजधानी दमिश्क के उप पुलिस प्रमुख अज्ञात बंदूकधारियों से झड़प में घायल होने के बाद आज चल बसे....

सीरिया की राजधानी दमिश्क के पुलिस उप-प्रमुख अज्ञात बंदूकधारियों से झड़प में घायल होने के बाद आज चल बसे।फार्स समाचार एजेंसी के अनुसार बिरगेडेयर जनरल "ईसा दोबा" कल दमिश्क के अलमौदान क्षेत्र में सीरिया सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में घायल हुए थे और आज असपताल में उनकी मौत हुो गई।पिछले तीन दिनों के दौरान दमिश्क के कुछ क्षेत्रों विशेषकर अलमैदान, नहेर ऐशह और अलतज़ामुन में सीरिया सेना और आतंकवादियों के बीच भीषण झड़पें हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार अलतज़ामुन क्षेत्र को आतंकवादियों से खाली कर दिया गया है और आतंकवाजी अलमैदान क्षेत्र की ओर भाग गए हैं जहां सेना ने उनकी घेराबंदी करके उन्हें कल सुबह तक हथियार डालने की मोहलत दी है।समाचार समाप्त......166